Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवैक्सीनेशन प्रक्रिया को धार दे रही योगी सरकार, 3.5 लाख कोविशील्ड डोज...

वैक्सीनेशन प्रक्रिया को धार दे रही योगी सरकार, 3.5 लाख कोविशील्ड डोज पहुंची लखनऊ

लखनऊः उत्तर प्रदेश को कोरोना से बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में वैक्सीनेशन प्रक्रिया चरम पर है। इसी क्रम में शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से 3.5 लाख कोविशील्ड डोज का कंसाइनमेंट लेकर लखनऊ पहुंची है। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां वैक्सीनेशन एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने इस चुनौती को बौना साबित कर दिया है।

प्रदेश में जारी कोरोना संकट के बीच वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए यूपी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कोविड बचाव को समर्पित गठित टीम-09 के साथ प्रतिपल लगातार मंथन कर रहे हैं। कोविड से संबंधित दवाई जहां से भी ली जा सकती है, मुख्यमंत्री तत्काल मंगाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंःटॉलीवुड सितारों ने कोरोना मरीजों के लिए खोला कोविड रिलीफ होम

इसी क्रम में आज इतनी बड़ी संख्या में कोविशील्ड वैक्सीन राजधानी पहुंची। बता दें कि 18 वर्ष के ऊपर के नागरिकों के लिए प्रदेश के 11 जिलों में वैक्सीन की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह अन्य जगहों से सरकार ऑक्सीजन भी मंगवा रही है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन उत्पादन भी शुरु हो गया है।

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें