Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार ने प्रदेशवासियों की दी बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगी तीन दिन...

योगी सरकार ने प्रदेशवासियों की दी बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगी तीन दिन की छुट्टी

Three days Leave In UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने दशहरे से पहले प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। शनिवार, रविवार के साथ-साथ शुक्रवार को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। सीएम योगी ने नवमी के पर्व पर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पर्व को देखते हुए 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक अवकाश ऐलान कर दिया है।

यूपी में तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

योगी सरकार के आदेश के बाद अब नवरात्रि के चलते शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इस घोषणा के बाद तीन दिन तक सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अब सरकारी विभाग के कर्मचारी अपने परिवार के साथ लंबा त्योहारी वीकेंड मना सकेंगे। दरअसल, विभिन्न संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे थे। जिसे स्वीकार करते हुए योगी सरकार ने इसकी घोषणा की।

ये भी पढ़ेंः- Haryana Chunav 2024: हरियाणा में हार पर कांग्रेस का मंथन, जांच के लिए बनेगी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात

बता दें कि यूपी में त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। इसको लेकर पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। दुर्गा प्रतिमा पंडालों, जुलूसों, रावण दहन को देखते हुए पूरे प्रदेश में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। वहीं, मंदिरों और पंडालों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय रहेंगे, ताकि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए यूपी के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस आदेश में साफ लिखा है कि 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। अगर किसी पुलिसकर्मी को बहुत जरूरी छुट्टी की जरूरत है तो वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी पुलिसकर्मियों को आदेश का पालन करना होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें