हिमाचल में फंसे यूपीवासियों को सुरक्षित लाने में जुटी योगी सरकार, रेस्क्यू अभियान जारी

0
13

cm-yogi-adityanath

लखनऊः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लगभग 29 लोग फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)की राहत विभाग की टीमें सभी की सुरक्षित वापसी के लिए हिमाचल प्रदेश के राहत विभाग से लगातार संपर्क में हैं। कुछ लोग वहां से लौट रहे हैं तो कुछ ने सुरक्षित शिविरों में शरण ले ली है। जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है उनकी तलाश जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राहत विभाग हिमाचल प्रदेश के राहत विभाग से लगातार संपर्क में है।

राहत विभाग के अधिकारी कुल्लू के जिला उपायुक्त से भी लगातार संपर्क में हैं, ताकि वहां गए राज्य के लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा सके। उत्तर प्रदेश राहत विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में आई तबाही के कारण राज्य के कम से कम 29 लोग मनाली (Manali) में फंसे हुए हैं। इनमें कानपुर शहर के छह लोग हैं, जिनसे अभी संपर्क नहीं हो सका है। कानपुर के शिवांग ने वहां फंसे होने की जानकारी दी है। लखनऊ के शारिक ने बताया कि उनके पांच लोग फंसे हैं, जो वापस आ रहे हैं। इसी तरह मेरठ के आर्यन त्यागी समेत तीन लोग फंसे हैं, जो वापस आ रहे हैं। देवरिया के तीन लोग फंसे हैं। इन तीन लोगों में से एक प्रियंका ज्योति ने बताया कि वे सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें..Bastille Day Parade: PM मोदी के दौरे से पहले पेरिस में…

लखनऊ की आयुषी गोयल समेत चार लोग लौट रहे हैं। बदांयू के पंकज सेफर और बलरामपुर के अभय गौतम मनाली से वापस आ रहे हैं। इसी तरह जालौन के कन्हैया, शाहजहाँपुर की अर्चना और लखनऊ के परवेश सुरक्षित हैं। वाराणसी की रति और गाजियाबाद के हेमंत शर्मा सुरक्षित हैं। लखनऊ की आयुषी से संपर्क नहीं हो सका है। सीतापुर के गौरव श्रीवास्तव से भी संपर्क नहीं हो सका। हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के परिजनों से संपर्क करने पर तीन रिश्तेदारों ने अपडेट दिया है। इनमें प्रियंका ज्योति सुरक्षित हैं। हेमंत शर्मा मनाली के डेविस बिलिस होटल में हैं। जबकि गौरव श्रीवास्तव मनाली के विक्रांत होटल में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)