गोविंद बल्लभ पंत को योगी ने किया नमन, कहा- अंग्रेजों का मुखर विरोध करने वाले थे यूपी के पहले सीएम

51

लखनऊः भारत रत्न और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंत ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश को दो यशस्वी नेतृत्व मिला है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जन्में पंत उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान वह आजादी आंदोलन के सिपाही बन गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत ही थे जिन्होंने काकोरी घटना घटना के क्रांतिवीरों का साथ दिया। अंग्रेज हुकूमत ने जिन क्रांतिवीरों को आरोपी बनाया, पंत ने उनकी वकालत की।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुत्रवधू पूर्व सांसद इला पंत ने पंत से जुड़े कई संस्मरण सुनाये और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता और कठिन परिश्रम यह साबित करता है कि इनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। गोविंद बल्लभ पंत पहली बार 1937 से 1939 तक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 1939 में मुख्यमंत्री का पद इसलिये छोड़ा था क्योंकि दूसरे विश्वयुद्ध में अंग्रेजों ने भारत को धकेल दिया था। दूसरी बार वह 1947 में मुख्यमंत्री बने। इसके बाद देश के गृहमंत्री भी बने। पंत ने जब मुख्यमंत्री का दायित्व सम्भाला तब उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय देश के बराबर थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय घटती गयी। गृह मंत्री के रूप में काम करते हुए भारत को मजबूत किया।

यह भी पढ़ें-बढ़ गया इंतजार, आज नहीं होगी JioPhone Next की लॉन्चिंग, जानिए…

पंत ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर नींव रखी थी। उनका जो सपना था, वह आज की मौजूदा सरकार में पूरा हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा देश भर में हो रही है। पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्ष गांठ और चौरी-चौरा के 100वें वर्ष पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पंत का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने चौरी चौरा की घटना में आजादी के क्रांतिवीर का पूरा साथ दिया था। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की आधारशिला रखी गई थी। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, कानून मंत्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी समेत अन्य मंत्रियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)