यमुनानगर : निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘संयुक्त संघर्ष मोर्चा’ करेगा आंदोलन

26

यमुनानगर: यमुनानगर के नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के विरूद्ध 30 जनवरी को शुरू होने वाले आंदोलन को लेकर रविवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कोर टीम की एक बैठक गोल्डनपुरी में जरनैल सिंह सांगवान की अध्यक्षता में हुई।

सांगवान ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी की समस्याएं को लेकर अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। इसलिए हर वार्ड में जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस समस्या से अवगत कराना और लोगों को जागरूक करना होगा। इसलिए कोर कमेटी के सदस्य शहर के अधिकतर वार्डों में जाएंगे और लोगों से इस समस्या बारे चर्चा करेंगे। जोकि निगम द्वारा प्रॉपर्टी आईडी गलत करने डेवलपमेंट चार्ज भारी भरकम वसूलने, सफाई व्यवस्था के नाम पर भारी भरकम गार्बेज चार्ज वसूलने की नीति निगम द्वारा जो बनाई गई है। उसको रद्द करवाने के लिए और फिलहाल ताजा मामला परिवार पहचान पत्र में गलत आय दिखाकर बहुत सारे लोगों को बीपीएल कार्ड धारक की पात्रता से वंचित कर दिया है। इससे काफी लोग परेशान हैं

यह भी पढ़ें-मोहल्ला क्लीनिक को लेकर मनीष सिसोदिया ने LG को लिखा पत्र,…

परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर भी मोर्चा ऐसे लोगों की समस्याओं को लेकर उनकी आय ठीक कराने को लेकर भी स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाएगा ताकि लोगों को आ रही परेशानी दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को इसके लिए चक्कर ना काटना पड़े ऐसी व्यवस्था की जाए। नगर निगम और हरियाणा सरकार की लूट के खिलाफ लोगों को लामबंद करने के लिए मोर्चा वार्ड वाइज लोगों को जागरूक कर यह अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा 30 जनवरी को दिए गए अल्टीमेटम के अनुसार सरकार और निगम की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)