WPL Auction 2023: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश ! सबसे महंगी बिकी स्मृति मंधाना

71

WPL- Auction- 2023

मुंबईः महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सत्र के लिए आज हो रही नीलामी हो रही है। लीग के पहले ऑक्शन में जिस खिलाड़ी के ऊपर सबसे बड़ा दांव लगने की उम्मीद थी, वैसा ही हुआ। अब तक बिके सात सबसे महंगे खिलाड़ियों में चार भारतीय प्लेयर शामिल है। जबकि दो ऑस्ट्रेलिया की और एक इंग्लैंड की खिलाड़ी पर पैसों की बारिश हुई है। टीम इंडिया की उप-कप्तान और टी20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली स्मृति मंधाना अब तक सबसे मंहेगे खिलाड़ी रही।

आरसीबी ने मंधाना को 3.4 करोड़ में खरीदा। मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई के बीच लड़ाई देखने को मिली लेकिन अंत बाजी आरसीबी के हाथ लगी। टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को आरसीबी ने 3.4 करोड़ में खरीदा में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। वह अब तक सबसे महंगी खिलाड़ी बिकी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर 3.2 करोड़ में गुजरात से साथ जुड़ी। इंग्लैंड की नेटली सीवर ब्रंट को मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

ये भी पढ़ें..उर्फी ने एमसी स्टेन को ‘बिग बॉस 16’ का विनर बनने दी बधाई, जानें रैपर की कितनी है संपत्ति

इसके अलावा भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। दीप्ति की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। वहीं भारत की जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इन दोनों के साथ दिल्ली ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को भी 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा।

टी20 महिला विश्व में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को धमाकेदार पारी खेलने वाली टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष पर भी पैसों की बारिश हुई रिचा घोष को RCB ने 1.9 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। जबकि यस्तिका भाटिया पर मुंबई ने सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ रुपए बड़ी बोली लगाई। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एलीसा हिली 70 लाख रुपए में यूपी की टीम से जुड़ीं। देखें WPLऑक्शन 2023 में अब तक के बिके सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची-

1. स्मृति मंधाना (भारत) – 3.4 करोड़ – आरसीबी
2. एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) – 3.2 करोड़ – गुजरात
3. नताली साइवर (इंग्लैंड) – 3.2 करोड़ – मुंबई
4. दीप्ति शर्मा (भारत) – 2.6 करोड़ – यूपी वारियर्स
5. जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) – 2.2 करोड़ –दिल्ली
6. शैफाली वर्मा (भारत) – 2 करोड़ – दिल्ली
7. बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – 2 करोड़ – गुजरात जायंट्स

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)