खेल Featured टॉप न्यूज़

WPL 2024 को मिलेगा नया विजेता, RCB ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

New Delhi: WPL match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore
WPL 2024 MIW vs RCBW, नई दिल्लीः आरसीबी की लेडी विराट कोहली के नाम से मशहूर एलिसे पेरी की तूफानी फिफ्टी और श्रेयंका पाटिल की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई को हराकर इंडियंस को वीमिन प्रीमियर लीग (WPL 2024) 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अरुण जेटली स्टेडियम शुक्रवार को खेले गए रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही स्मृति मंधाना की टीमअब 17 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स भिड़ेगी।

मुंबई के सामने था 136 रनों का लक्ष्य

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा 33 रनों का योगदान दिया। जबकि अमेलिया कैर 27 रन बनाकर नाबाद लौटी। इसके अलावा नेट सीवर ब्रंट ने 23, ओपनर यास्तिका भाटिया 19 और हैली मैथ्यूज ने 15 रन बनाए। ये भी पढ़ें..WPL 2024: RCB की लेडी विराट कोहली ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, बैंगलौर ने मुंबई के सामने रखा 136 रनों का लक्ष्य रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए श्रेयंका पाटिल सबसे कामयाब गेंदबाज रही। उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा एलिस पेरी, सोफी मोलेनिक्स, आशा शोभना और जॉर्जिया वेयरहम को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

पेरी ने खेली तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवेलियन लौटते रहे। लेकिन एलिस पेरी ने एक छोर मजबूती से संभाले रखा। इस ऑलराउंडर ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर छोटी-छोटी साझेदारियों की मदद से आरसीबी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एलिस पेरी 50 गेंदों पर 66 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया बता दें कि मुबंई को आखिरी 12 गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी और उसके हाथ में 5 विकेट थे। लेकिन इन 12 गेंदों में मुंबई ने न सिर्फ 1 विकेट खोया, बल्कि सिर्फ 10 रन ही बनाए और इस तरह 5 रन से मैच हार गई। आरसीबी के लिए 19वां ओवर सोफी मोलिनेक्स ने डाला। जबकि 20वां ओवर आशा शोभना ने फेंका। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)