Home खेल रोमांच से भरपूर रहा WPL 2024 का पहला मुकाबला, सजना ने अंतिम...

रोमांच से भरपूर रहा WPL 2024 का पहला मुकाबला, सजना ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई को दिलाई यादगार जीत

WPL 2024, नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का आगाज हो गया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच के टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर आया। मुंबई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे।

संजना ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई जीत

ऐसे में एस संजना ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई को यादगार जीत दिलाई। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने दिल्ली के जबड़े से जीत छीन ली। दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा दिए 172 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 173 रन बनाकर यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 55 जबकि यास्तिका भाटिया ने 57 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के लिए एलिस कैपसे और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए।

दिल्ली ने खड़ा किया था 171 रनों का विशाल स्कोर

इससे पहले इंग्लिश खिलाड़ी एलिस कैपसे (75 रन) के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। एलिस ने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। दिल्ली की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा (01) के आउट होने के बाद एलिस क्रीज पर आईं थी।

उन्होंने कप्तान मेग लैनिंग (31 रन) के साथ 64 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद एलीस ने फिर उप कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (42 रन) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के 73 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। मुंबई के लिए ब्रंट और केर को दो दो विकेट मिले।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version