खेल

WPL 2024 MI vs GG: मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, हरमनप्रीत ने खेली कप्तानी पारी

WPL 2024 MI vs GG, बेंगलुरुः महिला प्रीमियर लीग (WPL) का तीसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई की इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण योगदान कप्तान हरमनप्रीत और हरफनामौला अमेलिया केर का रहा। इसके अलावा मध्यम गति की गेंदबाज शबनीम इस्माइल (3-18) ने भी शानदार गेंदबाजी की।

गुजरात की खराब शुरुआत

बता दें कि इस मैच पहले टॉस जीतकर पहले मुंबई ने गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस फैसला उस वक्त सही साबित हुआ जब पहले ओवर में शबनीम इस्माइल ने गुजरात जायंट्स की अनुभवी खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति को शून्य पर किया। गुजरात जायंट्स नियमित अंतराल पर विकेट खोता रहा और निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 126 रन ही बना सका। ये भी पढ़ें..IND vs ENG 4th Test: कुलदीप-अश्विन की फिरकी में फंसे ‘फिरंगी’, टीम इंडिया को मिला 192 रनों का लक्ष्य

हरमनप्रीत-अमेलिया केर ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े

गुजरात के लिए तनुजा कंवर (28), कैथरीन ब्राइस (नाबाद 25) और कप्तान बेथ मूनी ने 24 रनों का योगदान दिया। वहीं 127 रनों का पीछा करते हुए, गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 46 और केर की 31 रनों की शानदार पारी के दम पर 18.5 ओवर में 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि एक समय 49 रनों पर मुंबई ने अपने 3 विकेट गवां दिए थे। यहां से यह हरमनप्रीत और अमेलिया केर ने चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत है। इसी के साथ ही मुंबई अंकतालिका में पहले स्थान पर है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)