Saturday, March 1, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थागुप्त नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना करने से उन्नति का मार्ग...

गुप्त नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना करने से उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त

नई दिल्लीः गुप्त नवरात्रि के दिनों में किये गये अनुष्ठान से सभी कामनाएं जरूर पूरी होती हैं। साल में चार नवरात्रि मनायी जाती हैं। जिनमें दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे में हम सभी जानते हैं। इसके अतिरिक्त दो नवरात्रि जो माघ और आषाढ़ माह में मनायी जाती है इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। जैसा कि नाम से पता चला है इसलिए इस नवरात्रि के पूजा और अनुष्ठान को भी गुप्त रखा जाता है। गुप्त नवरात्रि में अधिकतर तांत्रिक पूजा ही की जाती है।

गुप्त नवरात्रि में की गयी पूजा आराधना से सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है और सभी बाधाएं भी शीघ्र ही दूर हो जाती है। इसके साथ ही आपकी उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होगा। गुप्त नवरात्रि पर संतान, विवाह, व्यवसाय में आ रही सभी बाधाएं मां सिद्धीदात्री की आराधना करने से खत्म हो जाती है। अगर आपके विवाह में अड़चने आ रही है और कभी-कभी बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक माता दुर्गा को रोजाना पीले पुष्पों की माला अर्पित करें और विधि-विधान से पूजा करें और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। इससे विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें-अमेरिकी नागरिकता विधेयक-2021 संसद में पेश, इन भारतीयों को होगा फायदा

यदि किसी दंपति को संतान सुख की प्राप्ति नही हो रही है तो उन्हें इन गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहिए। उन्हें गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के साथ ही रोजाना पान का पत्ता अवश्य अर्पण करना चाहिए। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि पान का पत्ता ताजा और कटा-फटा न हो। जीवन को सुखमय बिताने और अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए रोजगार का होना बेहद आवश्यक है, लेकिन यदि आप रोजगार के काफी हाथ-पैर मार रहे हैं और इसके बाद भी आपका मार्ग प्रषस्त्र नही हो रहा है तो आपको इन गुप्त नवरात्रि में मां की चरणों की वंदना करनी चाहिए। रोजाना मां दुर्गा की पूजा के साथ ही उन्हें मीठे बताशे पर लौंग का जोड़ा रखकर अर्पित करें। यकीन मानें आपके रोजगार के रास्ते में आ रही बाधाएं जल्द ही दूर हो जाएंगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें