उत्तर प्रदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर धरती को प्लास्टिक कचरे से बचाने का आह्वान

blog_image_66264a4e58826

World Earth Day 2024, वाराणसीः विश्व पृथ्वी दिवस पर सोमवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने पृथ्वी को प्लास्टिक कचरे से बचाने का आह्वान किया। पर्यावरण और पृथ्वी के निवासियों पर प्लास्टिक प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, नमामि गंगे ने मणिकर्णिकाघाट में गंगा तल से प्लास्टिक कचरा हटाया।

World Earth Day 2024: जहरीली पॉलीथिन को गंगा से निकाला

जहरीली पॉलीथिन को गंगा से निकालकर कूड़ेदान में ले जाया गया। इसके बाद उन्होंने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से प्लास्टिक मुक्त गंगा की अपील की। इस दौरान काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि पृथ्वी दिवस 2024 की थीम "ग्रह बनाम प्लास्टिक" है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग और निर्माण को उल्लेखनीय रूप से कम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन को बढ़ावा देना है। पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रकृति संरक्षण में चुनौतियों का सामना करते हुए जनसंख्या वृद्धि, प्रदूषण, वनों की कटाई जैसी मुख्य समस्याओं का समाधान करना होगा।

ये भी पढ़ेंः-Ghazipur Landfill Fire: धुएं से परेशान लोगों का हाल बेहाल, सांस लेना भी हुआ दुश्वार

World Earth Day 2024: जागरूकता फैलाना उद्देश्य 

उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में पृथ्वी और उसके प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करते हुए विभिन्न पर्यावरण संरक्षण उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना उद्देश्य है। पर्यावरण जागरूकता, स्थिरता और संरक्षण को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को व्यवस्थित और प्रोत्साहित करना। कार्यक्रम में गुलशन शर्मा, रवि सेठ, सुनील तिवारी आदि भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि प्लास्टिक न सिर्फ हमारी धरती और पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है। आजकल ज्यादातर घरों में प्लास्टिक से बनी चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चाहे भंडारण के लिए बक्से हों, पानी की बोतलें हों, टिफिन हों या चॉपर बोर्ड हों, सब कुछ प्लास्टिक से बना होता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)