खेल

World Cup 2023: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक जड़ डी कॉक ने रचा इतिहास, खतरे में का विश्व रिकॉर्ड

Quinton-de-Kock World Cup 2023: विश्व कप में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक लगाया। एमसीए स्टेडियम खेले गए इस मैच में डी कॉक ने 116 गेंदों में 114 रन बनाकर टूर्नामेंट का अपना चौथा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक ही विश्व कप संस्करण में चार शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा की बराबरी कर ली।

खतरे में रोहित का विश्व रिकॉर्ड

बता दें कि संगकारा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2015 विश्व कप के दौरान चार शतक बनाए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा 2019 विश्व कप में पांच शतकों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं। मार्क वॉ, सौरव गांगुली और मैथ्यू हेडन तीन-तीन शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ डी कॉक की 114 रनों की पारी ने उन्हें एक विश्व कप संस्करण में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रनों के जैक्स कैलिस के रिकॉर्ड को तोड़ने में सक्षम बनाया। डी कॉक के 116 रन, डी डुसेन के 118 गेंदों पर 133 रन और डेविड मिलर के 53 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 357/4 रन बनाए।

शतक के मामले दूसरे स्थान पर पहुंचे टी कॉक

विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 2015 में चार शतक लगाए थे। अब मौजूदा टूर्नामेंट में चार शतक लगाने के बाद क्विंटन डी कॉक इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। क्विंटन डी कॉक के नाम भी अब चार शतक हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में क्विंटन डी कॉक जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)