प्रदेश बिहार

अमित शाह की रैली में शामिल होने 50 बसों से पूर्णिया जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह के पूर्णिया आगमन पर रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह के संचालन में भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में हुई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बिहार प्रदेश सह प्रभारी सांसद हरिश द्विवेदी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, सहरसा जिला प्रभारी महादेव चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मंचासीन थे। बंदेमातरम के गायन से बैठक की शुरूआत की गई।

ये भी पढ़ें..ईडी की पूछताछ में बड़ा खुलासा, अर्पिता को नगर निगम चुनाव...

बैठक को संबोधित कर हरीश द्विवेदी ने कहा कि पूर्णिया में गृहमंत्री अमित शाह की जनभावना रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण है। बिहार की जन भावना के साथ नितीश का विश्वासघात सरकार टूटने के बाद पहली रैली है। जिसमें सहरसा से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होकर जन भावना का प्रकटीकरण करेंगे। बिहार से 2024 के लड़ाई का श्री गणेश करेंगे। सीमांचल में घुसपैठियों की समस्या को दूर करने के लिए बीएसएफ को 50 किलोमीटर के दायरे में एफआईआर दर्ज करने गिरफ्तार करने का अधिकार दिया गया।

डॉ आलोक रंजन ने कहा कि सहरसा विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्था की गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि सहरसा जिला से 50 बस की व्यवस्था की गयी है। जिससे कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया। सांसद हरिश द्विवेदी एवं मिथिलेश तिवारी द्वारा नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार झा ने किया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…