प्रदेश हरियाणा

दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा की महिलाओं को भी मिलेंगे विशेष अधिकार: अनु

कैथलः हरियाणवी सिंगर और आम आदमी पार्टी महिला विंग की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनु कादयान ने कहा है कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर हरियाणा की महिलाओं को भी दिल्ली और पंजाब की तरह विशेष अधिकार मिलेंगे। वे शुक्रवार को कैथल के गांव धौंस में तीज महोत्सव में बतौर मुख्य हिस्सा लेने पहुंची थी। उनके साथ विशिष्ठ अतिथि के तौर पर तोड़कर नॉर्थ जोन संयोजक राज कौर गिल भी मौजूद रहीं।

अनु कादयान ने तीज उत्सव में विद्या में हिस्सा भी लिया और हरियाणवी गीत भी सुनाए। तीज महोत्सव में महिलाओं ने सावन के गीत गाए, वहीं महिलाएं गीतों पर झूमीं भी। महिला प्रदेशाध्यक्ष अनु कादयान ने कहा कि सावन का त्योहार भगवान शिव की महिमा का त्योहार है। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस त्योहार को सभी बड़े उल्लास से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। इससे पूर्व तीज महोत्सव का कार्यक्रम हिसार, चरखीदादरी, सोनीपत और जींद जिले में आयोजित किया जा चुका है। महिलाओं ने कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी जिंदाबाद की मेहंदी भी लगाई। अनु कादयान ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी से भी कम नहीं हैं। वे बेटों से भी बढ़कर परिवार को संभालती हैं।

यह भी पढ़ेंः-Monsoon Session: भारी हंगामे के चलते दोनों सदन की कार्यवाही सोमवार...

वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिला पंचायत का आयोजन भी पूरे प्रदेश में किया जाएगा। भ्रष्टाचार और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर भी उतरेंगी और प्रदर्शन करेंगी। प्रदेश में महिलाओं की आवाज जोर शोर से बुलंद करेंगे। सभी महिलाओं ने आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट और सपोर्ट करने की बात कही।इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक सोनिया शर्मा, सोनिया गोयत, मीनाक्षी शर्मा, रोशनी देवी और कविता के साथ आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)