लखनऊ : हर महिला अपने को खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं, और बात जब करवा चौथ की हो, फिर क्या कहने! करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को महिलाएं त्योहार पर अपने को अधिक से अधिक सुंदरत दिखने में व्यस्त दिखी। कोई ब्यूटीपार्लर में अपना फेशियल करा रही थीं तो कोई अपने हाथों में मेहंदी रचाती दिखी। पार्लर भी इस मौक पर आकर्षक छूट दे रहे हैं। भूतनाथ बाजार, निशातगंज, कपूरथला में कई जगहों पर मेहंदी लगाने वाले बैठे दिखे, जहां विवाहिताएं मेहंदी लगवा रही थीं।
मेहंदी लगाने वाली आकांक्षा ने बताया कि पूरे एक हाथ में दोनों तरफ की लगवाई चार सौ रूपए हैं। एक हाथ में एक तरफ की लगवाई दो सौ रूपए है। इसके अलावा अगर इससे कम लगवाना है तो दोनों हथेली पर मेहंदी लगवाई तीन सौ रूपए है। उन्होंने बताया कि दोनों पैर में दो सौ रूपए में मेहंदी लग जाएगी। वहीं, दूसरी मेहंदी आर्टिस्ट रितिका ने बताया ने बताया मेहंदी दो प्रकार से लगती है। एक अरेबिक और दूसरी फिल मेंहदी होती है। जो पूरे हाथ में लगती है। महिलाएं अपनी सुविधा में मेंहदी लगवा रही थीं। रितिका बताती हैं करवा से पहले रात तक महिलाएं मेंहदी लगवाने आती हैं।
ये भी पढ़ें..कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मतगणना से पहले मतपत्रों को मिक्स किया…
ब्यूटीपार्लर में करवा चौथ पर छूट दे रहे हैं। हेयर कटिंग पर 50 रूपए की छूट दी जा रही है। इसके अलावा बालों को सेट करके दे रहे हैं। इंदिरा नगर स्थित एक ब्यूटी सैलून एंड ब्यूटी मेकअप स्टूडियों के मालिक अंकित साहू ने बताया कि इस त्योहार पर महिलाओं को हमारे यहां छूट दी जा रही है। इसी फेशियल व अन्य कार्यो पर भी छूट दी जाएगी। भूतनाथ स्थित एक अन्य ब्यूटी पार्लर में फेशियल और कटिंग कराने पर मेंहदी फ्री में लगायी जाएगी। यहां हेयर कटिंग कराने पर कम से कम दौ सौ रूपए लगेंगे, वहीं फेशियल की सात सौ से शुरूआत है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)