Libya के समुद्र तट पर भयानक हादसा, बच्चों-महिलाओं सहित 61 की मौत की आशंका

0
7

त्रिपोली: लीबिया (Libya) के समुद्र तट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि समुद्र तट पर प्रवासियों से भरी एक नाव डूबने से 61 लोग समुद्र में डूब गए हैं। जिसमें महिलाएं और बच्चें शामिल हैं, 61 लोगों के मौत की आशंका है। समुद्र में डूबे लोगों में से ज्यादातर की मौत हो जाने का अंदेशा है। इस बात की जानकारी लीबिया में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने सोशल मीडिया पर दी।

World Cup 2023 फाइनल की हार पर पहली बार बोलें Rohit Sharma, कहा- हार को पचाना आसान नहीं था

नाव पर सवार थे करीब 86 लोग

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने अपने बयान में कहा कि, नाव पर करीब 86 लोग सवार थे। बता दें कि, लीबिया के पास एक दुखद दुर्घटना के बाद बच निकले लोगों ने ये जानकारी दी है। ये सभी यूरोप जाने की कोशिश में थे। संगठन ने बताया कि, आईओएम टीम ने बचे हुए लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रधान की है और उनका इलाज किया जा रहा है। ये भी बताया कि सभी लोग अच्छी स्थिति में हैं।

World Population: 8 अरब के पार हो गई दुनिया की आबादी, इन देशों की सबसे ज्यादा है जनसंख्या

61 प्रवासी समुद्र में डूबे

आईओएम के अनुसार, यूरोप पहुंचने की कोशिश में राजधानी त्रिपोली से लगभग 120 किमी पश्चिम में पश्चिमी लीबिया के शहर जवारा के तट पर 61 प्रवासी समुद्र में डूब गए हैं। केंद्रीय भूमध्य सागर दुनिया के सबसे खतरनाक प्रवास मार्गों में से एक बना हुआ है। इस साल कुल 15,383 अवैध प्रवासियों को बचाकर लीबिया लौटाया गया है।

समुद्र के रास्ते के जरिए यूरोप पहुंचने वाले लोगों के लिए लीबिया सबसे मेजर लॉन्चिंग पॉइंट है। अफ्रीका और मध्य पूर्व में स्थित मुल्कों के लोग अपने यहां हो रहे युद्ध से बचने के लिए लीबिया के रास्ते यूरोप जाना पसंद करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)