Home ट्रेंडिंग Video: अटल सेतु से महिला ने लगाई छलांग, बालों ने बचाई जान,...

Video: अटल सेतु से महिला ने लगाई छलांग, बालों ने बचाई जान, देखें कैसे ?

woman-tried-commit-suicide-atal-setu

Atal Setu Viral Video, मुंबई : नवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु सी लिंक पर पहुंची और गाड़ी रोककर ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गई। महिला वहां से छलांग लगाने जा थी और कैब ड्राइवर उसे बार-बार समझा रहा था।

लेकिन, वह नहीं मानी और ब्रिज से कूद गई। हालांकि कैब ड्राइवर ने की बहादुरी और सतर्कता की वजह से महिला को समय रहते बचा लिया गया। वहीं अटल सेतु पर लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई, जिसका Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैब ड्राइवर की बहादुरी से बची महिला की जान

दरअसल, वीडियो (Atal Setu Viral Video) में देखा जा सकता है कि मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर एक कार खड़ी है और महिला अटल सेतु पर रेलिंग पार करके बैठी हुई है। जबकि कार चालक महिला के पास ही खड़ा है। कुछ सेकंड बाद महिला समुद्र में कुछ फेंकती है और खुद भी छलांग लगा देती है। लेकिन जैसे ही महिला ने छलांग लगाई, मौके पर मौजूद कैब ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की।

ये भी पढ़ेंः-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बस, 18 घायल

महिला के बाल पकड़ कर बचाई जान

हालांकि महिला उसके हाथ में नहीं आई, लेकिन उसके बाल कैब ड्राइवर के हाथ में आ गए। इसी बीच पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर महिला को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। यह घटना बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय महिला मुंबई के मुलुंड की रहने वाली है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला अपना जान क्यों देना चाहती थी।

Atal Setu Viral Video: ये पहली घटना नहीं

बता दें कि ये पहला मामला नहीं जब इस तरह की घटना सामने आई हो। अटल सेतु पर आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें लोग पुल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करते हैं और कई लोग तो जान भी दे चुके हैं। पिछले महीने ही एक व्यक्ति ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें एक व्यक्ति कार से उतरकर पुल से पानी में कूद जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version