Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमदिनदहाड़े बंदूक की नोक पर अगवा कर महिला सब इंस्पेक्टर का रेप,...

दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर अगवा कर महिला सब इंस्पेक्टर का रेप, घायल हालत में सड़क पर फेंका

इस्लामाबादः भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आम महिलाओं को छोड़िए यहां खाकी वर्दी पहनने वालीं महिलाए भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां दिनदहाड़ पुलिस स्टेशन के पास से महिला पुलिसकर्मी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। लैंगिक अपराध अधिकारी के तौर में काम करने वाली इस सब-इंस्पेक्टर को उस वक्त अगवा किया गया, जब वो एक केस के सिलसिले में मौके पर गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें.. डेंगू और वायरल बुखार में औषधि की तरह कार्य करता है पपीते के पत्ते का रस

बंदूक की नोक पर किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के मुताबिक मामला पंजाब के मुजफ्फरगढ़ जिले का है। यहां 29 वर्षीय सब इंस्पेक्टर को सिटी पुलिस स्टेशन के नजदीक ही जेंडर क्राइम की तफ्तीश के मामले में भेजा गया था। जब महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची तो पहले से मौजूद एक शख्स ने बंदूक की नोक पर धमकाते हुए उसे जबरन कार में बैठाया और चमन बाईपास के पास एक सुनसान इलाके में ले गया। यहां महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और रेप की घटना को अंजाम दिया किया। इसके बाद आरोपी महिला को घायल अवस्था में सड़क पर फेंक कर फरार हो गया।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर को घायल अवस्था में मुजफ्फरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात में शामिल शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके द्वारा इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। सूत्रों के कहना है कि आरोपी कई दूसरे अपराधों में भी शामिल रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें