नौकरी का झांसा दे महिला से दुष्कर्म, कागज चेक कराने के बहाने बुलाया फिर..

37

meerut-rape-case

हिसार: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को जींद निवासी कुशल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उस पर नौकरी के नाम पर धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये वसूलने का भी आरोप है।

पति से था मनमुटाव

नजदीकी गांव में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी शादी 17 साल पहले बरवाला क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई, लेकिन उसके बाद उनका अपने पति से मनमुटाव रहने लगा। इसके चलते वह बरवाला में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी और कुछ समय पहले नजदीकी गांव हिसार में आ गई। आरोप है कि इसी दौरान जींद निवासी कुशल ने उसे व्हाट्सएप पर हाय मैसेज किया। जब उसने पूछा कि वह कौन है तो उसने बताया कि उसे उसका नंबर अपने दोस्त से मिला है। पता चला कि उसे नौकरी की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः-पेपर लीक और नकल रोकने वाले विधेयक पर झारखंड में हंगामा, आजीवन कारावास का प्रावधान

बनाई अश्लील वीडियो

महिला का आरोप है कि एक दिन उसने कागजात चेक करने के बहाने उसे हिसार बुलाया और तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरोपी उसके साथ उसके घर गया। इसके बाद वह कई बार उसके घर आने लगा। एक दिन मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस वक्त उनकी बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी। जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने कहा कि उसने उसकी फोटो और वीडियो बना ली है। अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे मार डालेगा। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसकी बेटी से भी गलत इरादे से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)