spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमपरिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी व उसकी...

परिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी व उसकी बहन पर…

rape

 

हिसार: बुधवार को हिसार जिले के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर परिवार के सदस्यों को नींद की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। आरोप है कि इसमें युवक की बहन भी शामिल है।

परिवार को जान से मारने की धमकी

पुलिस को दी गई शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने कहा है कि गांव का ही युवक अजय पिछले डेढ़ महीने से उसे परेशान कर रहा है और आते-जाते जान से मारने की धमकी देता है। कहता है कि तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार डालेगा। आरोपी युवक उसे कॉल और मैसेज करने के लिए मजबूर करता है और यह भी कहता है कि कॉल करने से पहले उसे मैसेज करो। उनके सभी संदेश और रिकॉर्डिंग उनके पास सील हैं।

महिला ने खुद ही चाय में मिलाई नींद की गोली

आरोप है कि 21 जून को अजय उसके घर आया और शाम को बुलाने की बात कही। जब उसने डर के मारे उसे फोन किया तो अजय ने कहा कि वह उसे नींद की गोली लाकर देगा, वह गोली उसके परिवार वालों को दे देगी, अगर उसने यह गोली अपने परिवार वालों को नहीं दी तो वह उसके परिवार वालों को मार डालेगा। फिर शाम को अजय घर आया और उसे नींद की गोली दी और डर के मारे उसने वह गोली अपने परिवार वालों को चाय में मिला कर दे दी। रात करीब एक बजे आरोपी उसके घर आया और उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ेंः-BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति, अल्पसंख्यक समुदाय को सिर्फ….

आरोप है कि दो-तीन दिन पहले अजय की बहन अंजू उसके घर आई और कहा कि अजय ने उसे घटना के बारे में बताया था और अगर उसने कहीं शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। महिला का कहना है कि अब तक वह डरी हुई थी, इसलिए अब उसने यह घटना परिवार वालों को बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें