Home फीचर्ड चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से कराह रही थी गर्भवती, देवदूत बनकर...

चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से कराह रही थी गर्भवती, देवदूत बनकर आई RPF की टीम

Bokaro female passenger delivery

Bokaro News: ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान यात्रियों ने कोच अटेंडेंट को मामले की जानकारी दी। हालाँकि, ट्रेन स्टेशन से निकल चुकी थी। जिसके बाद इसकी सूचना बोकारो रेलवे स्टेशन को दी गयी।

रांची से पटना जा रहे थे दंपति

बता दें कि हटिया-पटना एक्सप्रेस से महिला यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान डिलीवरी सोमवार की रात रेलवे सुरक्षा बल टीम की मदद से बोकारो रेलवे स्टेशन (Bokaro station Woman Passenger Gives Birth) पर करायी गयी। महिला और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। इसके बाद उसे बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि पूजा कुमारी अपने पति वीरेंद्र कुमार के साथ रांची से हटिया-पटना एक्सप्रेस में चढ़ी थी। मुरी स्टेशन पर उसे प्रसव पीड़ा महसूस हुई। इसके बाद साथी यात्रियों की मदद से इसकी जानकारी ट्रेन के कोच अटेंडेंट को दी गई। ट्रेन वहां से खुल चुकी थी। फिर इसकी सूचना बोकारो थाने में दी गयी।

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़-तेलंगाना के दौरे पर PM मोदी, 26,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

नालंदा की रहने वाली है महिला

खबर मिलते ही रेलवे डॉक्टर को इसकी जानकारी दी गयी। जब ट्रेन बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची तो महिला सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे तुरंत आरपीएफ सहायता बूथ पर लाया गया। यहीं पर महिला ने बेटे को जन्म दिया। पूजा का परिवार नालंदा का रहने वाला है। दोनों पति-पत्नी रांची में रहते हैं। पूजा नालंदा के इशवा गांव की रहने वाली हैं। पति वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वे रांची से पटना के लिए जनरल कोच में चढ़े थे। यहां रेलवे सुरक्षा बल की एसआई मीना कुमारी, सहयोगी मीरा कुमारी, मनीषा कुमारी व पिंकी डूमोलिया ने मदद की तथा रेलवे चिकित्सक डॉ। एच।पी। सिंह ने डिलीवरी कराई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version