Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशमुंबई मेट्रो की बड़ी लापरवाही, लोहे की प्लेट गिरने से महिला की...

मुंबई मेट्रो की बड़ी लापरवाही, लोहे की प्लेट गिरने से महिला की मौत

ठाणे: मुंबई मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की एक बड़ी प्लेट के गिरने से 37 वर्षीय महिला की कुचलकर मौत हो गई। इसकी सूचना ठाणे के अधिकारियों ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि महिला कूड़ा बीनने का काम करती थी। ठाणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब महिला एक खंभे के पास कूड़ा बीनने गई, इस दौरान मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की एक बड़ी प्लेट सीधे उसके ऊपर गिर गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें.अमित शाह आज त्रिपुरा में ‘जन विश्वास यात्रा’ को दिखाएंगे हरी…

मृतका की पहचान लोकमान्य नगरपाड़ा की रहने वाली सुनीता बाबासाहेब कांबले के रूप में हुई है। ठाणे पुलिस, नागरिक और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंचे, भारी लोहे की प्लेट को हटाया और महिला के शरीर को बाहर निकाला।

राबोदी पुलिस द्वारा सुनीता को ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मेट्रो के खंभे से लोहे की प्लेट कैसे टूट गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें