इस राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट से महिला की मौत, अब तक तीन लोगों की गई जान

34

मुंबईः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके पहले मुंबई और रत्नागिरी जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। रायगढ़ जिले की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि जिले के नागोठणे इलाके की रहने वाली 69 वर्षीय महिला की डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ विभाग सतर्कता के साथ काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमरे ने डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित 55 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि की थी। डॉ. गोमरे ने बताया था कि महिला घाटकोपर की रहने वाली थी। उसका कोरोना टेस्ट 21 जुलाई को किया गया था।

यह भी पढ़ें-विवादों के बीच करीना कपूर ने फिर शेयर की छोटे बेटे…

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को 24 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था और 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। महिला की रिपोर्ट जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजी गई थी। जिसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। इससे पहले रत्नागिरी जिले में एक महिला की डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत हो चुकी है। इस तरह राज्य में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट से अब तक 3 मौत हो चुकी है। राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 30 मरीजों का इलाज जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)