प्रदेश Featured महाराष्ट्र टॉप न्यूज़

कोल्हापुर में swine flu की दस्तक, संक्रमण से महिला की मौत, 11 का चल रहा इलाज

Pigs.

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना के बाद अब स्वाइन फ्लू (swine flu) का संकट गहराता जा रहा है। कोल्हापुर जिले में स्वाइन फ्लू (swine flu) से गुरुवार को एक महिला की मौत हुई है तथा अन्य छह संक्रमितों का इलाज जारी है। मुंबई में इस समय 11 स्वाइन फ्लू (swine flu) के मरीज इलाजरत हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें..तलाकशुदा महिलाओं से शादी कर करता था ये काम, 13 को...

जानकारी के अनुसार, कोल्हापुर के पाचगांव इलाके में मालूताई कांबले (66) स्वाइन फ्लू (swine flu) संक्रमित पाई गई थी, इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में 15 जुलाई को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मालूताई की गुरुवार को मौत हो गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक छह स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज जारी है। स्वाइन फ्लू की रोकथाम के उपाय किए गए हैं, साथ ही स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। जिले में सभी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

इसी तरह मुंबई नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मुंबई में अब तक 11 मरीजों का इलाज जारी है। जून महीने में मुंबई में दो स्वाइन फ्लू (swine flu) के मरीज पाए गए थे। मुंबई नगर निगम की ओर से स्वाइन फ्लू (swine flu) मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पालघर में पिछले सप्ताह 9 वर्षीय बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। इसलिए मुंबई नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सतर्क होकर काम कर रहा है। संक्रमित रोग विशेषज्ञ डॉ. वसंत नागवेकर ने बुखार, बदन दर्द, सांस लेने में तकलीफ होने वाले मरीजों को स्वाइन फ्लू की जांच करवाने की अपील की है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…