टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी महिला, पैसे के लालच में बन गई….

0
10

 

फरीदाबाद: टूरिस्ट वीजा पर आई एक विदेशी महिला को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 पुलिस टीम ने गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अप्रैल 2022 में एक महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। गिरफ्तार महिला का नाम जूनी बेरिल है, वह नाइजीरिया की रहने वाली है। फिलहाल आरोपी महिला दिल्ली तुगलकाबाद में रहती थी।

तलाशी के दौरान मिला मादक पदार्थ

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला के संबंध में क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली। महिला को पकड़ने के लिए लायंस क्लब के पास बैरिकेडिंग कर महिला को काबू कर लिया गया है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुरेश कुमार की मौजूदगी में महिला कांस्टेबल दीपिका की मदद से आरोपी महिला की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान महिला के पास से 1.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर महिला के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ेंः-अपकमिंग Realme C53 के लिए ‘अर्ली बर्ड सेल’ का ऐलान, मिलेगा भारी डिस्काउंट

पैसा कमाने के लालच में शुरू किया काम

आरोपी महिला से पूछताछ में पता चला कि महिला ने बरामद गांजा फराडे नाम के व्यक्ति से 12 हजार रुपये में खरीदा था। महिला ने पैसे कमाने के लालच में गांजा बेचना शुरू कर दिया। आरोपी महिला 9 अप्रैल 2022 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। वीजा खत्म होने के बाद भी महिला जगह बदल-बदल कर भारत में रहने वाले अपने परिचितों के साथ रह रही थी। आरोपी महिला के पास से ई-वीजा बरामद हुआ है। आरोपी माहिल के संबंध में नाइजीरियाई दूतावास को सूचना दे दी गई है। विदेशी महिला की गिरफ्तारी की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)