महिला ने पति पर तीन तलाक और उसके भाईयों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

49

लखनऊः राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति और उसके भाईयों पर यौन उत्पीड़न व तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया में वायरल पीड़िता की वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक मुस्लिम महिला ने अपने शौहर और उसके भाईयों ने यौन उत्पीड़न करने व तीन तलाक के मामले में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका निकाह करीब 9 साल पहले कनकहा निवासी दिलदार से हुआ था। निकाह के 2 वर्ष बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया था। आरोप है कि दिलदार दूसरा बच्चा पैदा करना चाहता था, लेकिन उन्हें नहीं हुआ। बच्चा पैदा करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप यह भी है कि दिलदार के कहने पर उसके भाईयों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया है।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी ने किया टीकाकरण का निरीक्षण, लोगों की सुविधा को…

शनिवार को उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता इस मामले की शिकायत महिला ने हेल्पलाइन 1090 पर की। वहीं, इसकी जानकारी के बाद दिलदार के दोनों भाई मौके से फरार हो गये। इसके बाद पीड़ित महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर मोहनलालगंज थाना पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।