महिला ने भतीजे पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

73

यमुनानगरः 45 वर्षीय महिला ने अपने 20 साल के भतीजे पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के बाद जब महिला ने विरोध जताया तो आरोपी युवक ने उससे शादी करने की बात कहकर माफी मांगी। इसके बाद आरोपी ने उससे कई माह तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। चार माह का गर्भ रहने के बाद आरोपी ने उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश की। अब आरोपी ने महिला से शादी करने से मना कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी।

शहर की एक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। 20 सितंबर 2020 की रात करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर पर थी। तभी उसका 20 वर्षीय भतीजा मनीष कुमार उसके घर पर आया। आरोपी ने उसे जरूरी बात करने के लिए जगाधरी जाने को कहा। इसके बाद आरोपी उसे अपनी कार में बिठाकर जगाधरी की तरफ ले गया। आरोपी ने उसे कहा कि वह कुछ दिन से परेशान चल रहा है। वह शराब पीना चाहता है। इसके बाद आरोपी अपने लिए शराब और उसके लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

नशे में होने के कारण वह उसका विरोध नहीं कर पाई। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे घर छोड़कर चला गया। हौश में आने पर उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। अगले दिन उसने व उसके परिजनों ने आरोपी मनीष से बात की तो उसने माफी मांगी और उससे शादी करने की बात कहीं। इसके बाद वह उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भ से हो गई। चार माह का गर्भ रहने के बाद जब उसने आरोपी को इस बारे में बताया तो उसने उसे अस्पताल ले जाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी तो वह उसे जान से मार देगा। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।

यह भी पढ़ेंः-वैज्ञानिकों ने खोजा गतिशील सुपरमैसिव ब्लैक होल, अध्ययन में हुआ ये बड़ा खुलासा

शहर थाना पुलिस ने महिला की इस शिकायत पर आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।