प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

सांसद मेनका गांधी के सहयोग से दिव्यांग के घर आई खुशियां

with-the-help-of-mp-maneka-gandhi-happiness-came
  सुल्तानपुरः दिव्यांग राम बहादुर दुबे की बेटी अमृता की शादी कल धूमधाम से होगी। बेटी की शादी की ख्वाहिश अब उसी तरह पूरी होगी। जहां डीएम जसजीत कौर ने बेटी के पिता को 11 हजार, वहीं सांसद ने 5,100 का सहयोग किया है। इसमें पहले भाजपा के लोगों ने 21 हजार नगद व सामान और सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने 30 हजार का सामान दिया था। डीएम ने दिव्यांग की बेटी को साड़ी, सूट, ट्रॉली बैग, 50 किलो गेहूं, 50 किलो चावल, मिठाई और शाल भेंट करने के अलावा उपहार भी दिया है। धनपतगंज प्रखंड अंतर्गत चेटी ग्राम सभा रामनगर के दिव्यांग राम आचार्य की पांच बेटियां हैं। इनमें से दो की पहले शादी हो चुकी है। उन्होंने तीसरी बेटी अमृता की शादी तय कर दी है। 11 जून को बारात आनी है। राम आचार्य दुबे गंभीर बीमारी से दोनों आंखों से अंधे हैं। उनका कोई पुत्र नहीं है, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घर में रोजी-रोटी कमाने का कोई सहारा नहीं है। वह दो बीघे खेती पर गुजारा करने को विवश हैं। इस परिवार के पास आय का कोई बाहरी स्रोत नहीं है। तीन दिन पहले इसौली विधायक ताहिर खान मदद के लिए आगे आए। बेटी की शादी के लिए विधायक ने 30 हजार रुपए का डबल बेड और सोफा गिफ्ट किया है। विधायक ने कहा कि बेटी की शादी में हर संभव सहयोग करेंगे। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचंद्र मिश्र ने परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए गद्दे, शक्कर, रिफाइंड तेल, ड्रेसिंग टेबल, साड़ी, कपड़ा, अलमारी व जरूरी जेवरात व खाने-पीने का सामान व 21 हजार रुपये नगद भेंट किया। चार दिन पहले परिजनों को किया। यह भी पढ़ेंः-CBI ने विवेकानंद हत्याकांड में कडप्पा सांसद अविनाश रेड्डी से की सात घंटे पूछताछ दिव्यांग राम आचार्य दुबे की बेटी की शादी के लिए बीजेपी नेता रामचंद्र मिश्रा आगे आकर संभ्रांत और रसूखदार लोगों की मदद ले रहे हैं। राम चंद्र मिश्रा ने सांसद से भी गुहार लगाई। मदद में बलदीराय एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, भाजपा महासचिव विजय त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, भाजपा नेता विकास शुक्ला, गौरव शुक्ला, मनोज शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी मौजूद रहे। रिपोर्ट- संतोष दुबे, सुल्तानपुर (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)