तापमान गिरने के साथ बढ़ने लगी ठंड, गर्म होने लगा कपड़ों का बाजार

31

धमतरी: तापमान गिरने के साथ अंचल में ठंड बढ़ गई है। शाम ढलते ही ठंडक महसूस होने लगती है, वहीं अलसुबह कोहरे की चादर दिखने लगी है। ठंड बढ़ने की वजह से हर वर्ग के लोग सुबह गर्म कपड़ों में दिख रहे हैं। शहर व गांवों के चौक-चौराहों पर अलाव भी जलना शुरू हो गया है। वहीं गर्म कपड़ाें का बाजार सज गया है। जरूरतमंद लोग खरीदी भी कर रहे हैं। अंचल में वर्षा थमने के बाद मौसम में परिवर्तन आया है। पिछले कुछ दिनों से अब ठंड पड़ने लगा है। इन दिनों दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री चल रहा है, जबकि रात में तापमान का पारा गिरने के साथ न्यूनतम 18 से 19 सेल्सियस तक गिर गया है। ऐसे में ठंड बढ़ने लगा है।

ये भी पढ़ें..धान बेचने को किसान पहुंच रहे केंद्र, धमतरी के 96 केंद्रों…

ठंड शुरू होने के बाद लोगों का दिनचर्या बदल गया। अलसुबह लोग उठ तो रहे हैं, लेकिन गर्म कपड़ों के साथ बाहर निकल रहे हैं। वहीं, शहर व गांवों के चौक-चौराहों पर ठंड से राहत पाने के लिए अलाव जलना भी शुरू हो गया है। शाम व रात को भी कई जगहों पर अलाव जलने लगा है, ताकि ठंड से राहत मिल सके। वहीं बाहर जाने वाले लोग गर्म कपड़ों के साथ जा रहे हैं। ठंड के मौसम शुरू होने के साथ अलसुबह कोहरा छाया रहता है।

गर्म कपड़ों का बाजार सजा –

ठंड शुरू होने के साथ शहर में गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। कपड़ा व्यवसायी अब जैकेट, शाल, कंबल समेत अन्य गर्म कपड़े बेच रहे हैं। वहीं, अंबेडकर चौक से रूद्री रोड के बीच गर्म कपड़ों का बाजार लगा हुआ है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में कपड़ा व्यवसायी गर्म कपड़ा का व्यवसाय ज्यादा कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)