फोटो

भगवान विनायक के आगमन से गणेशमय हुआ पूरा देश, हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ की धूम

नई दिल्लीः गणेश चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता भगवान विनायक के आगमन से पूरा देश गणेशमय हो गया है। देश के सभी इलाकों में गणपति बप्पा मोरया की धूम मची हुई है।

कोरोना काल में भी लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं आयी है। शहर का हर नागरिक अपने स्तर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने में लगा हुआ है। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है।

भगवान गणेश की आराधना करने से सद्बुद्धि के साथ ही वैभव की भी प्राप्ति होती है। बहुत से लोग भगवान गणपति पूजन को 10 दिन के लिए घर में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन धूमधाम के साथ विदाई देकर विसर्जन करते हैं।

10 दिनों तक विधि-विधान से भगवान गणेश की आराधना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान गणेश अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। विघ्नहर्ता भगवान गणपति शिव और पार्वती जी के पुत्र हैं।