Featured राजस्थान

ठंड से ठिठुर रहा प्रदेश, आठवीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद

ठंड

उदयपुरः पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम जारी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों में छूट्टियां बढ़ा दी गई है। उदयपुर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रभा गौतम ने बताया कि शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार 16 जनवरी से बुधवार 18 जनवरी तक कक्षा आठवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें..BJP Meeting: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरु, मिशन 2024 की तैयारियों पर रहेगा जोर

प्रभा गौतम ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों को अवकाश की सूचना दे दी गई है एवं पालना के लिए निर्देशित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य में चल रहे अति शीतलहर व पाला का दौर 18 जनवरी तक जारी रहेगा। 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से शीतलहर से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

गौरतलब है कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के झोंको से समूचे उत्तर भारत में कंपकपी (winter) छूट गई है। इस बीच रविवार को राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। चुरू में यह शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)