प्रदेश हरियाणा

कुलदीप बिश्नोई ने गुलाम नबी आजाद को दिया भाजपा में आने का न्यौता

हिसार: आदमपुर के पूर्व विधायक एवं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है। आजाद ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और इसके तुरंत बाद कुलदीप ने उन्हें भाजपा में आने का न्यौता दे डाला।

हिसार पहुंचने कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि गुलाम नबी आजाद भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा उनसे कहेगी तो वे आजाद को पार्टी में शामिल होने के लिए मना लेंगे, कुलदीप ने कहा- मैं उन्हें किसी भी हाल में मना लूंगा बस पार्टी मुझे जिम्मेदारी दे। इसके साथ उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों से भटक गई है। जब इंदिरा और राजीव जी थे तब पार्टी की सोच और विचारधारा सही थी लेकिन अब विचारधारा और सोच बदल गई है।

कुलदीप ने कहा कि उन्हें भी कांग्रेस पार्टी में घुटन होती थी। हमारे जैसे लोग, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुलाब नबी आजाद छोड़ रहे हैं तो कांग्रेस में दोष है। राहुल गांधी तीन से चार लोगों से घिरे हुए हैं। वे धन, बल पर फैसला करते हैं। राहुल गांधी के पास रहने वाले ये लोग कभी चुनाव लड़े नहीं है और न ही उनके पास ज्ञान है। कांग्रेस पार्टी के गर्त में जाने के यही लोग उत्तरदायी है। मेरे पिता ने सारी जिंदगी कांग्रेस पार्टी को बनाए रखने के लिए निकाल दी लेकिन बदले में कांग्रेस ने धोखा ही दिया। कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी नेत्री सोनाली फोगाट के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को नुकसान हुआ है। हर हालत में सीबीआई से जांच होनी चाहिए। परिवार का शक दूर होना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…