देश

धनबाद में छह करोड़ के जंगली सूअर के दांत बरामद, तस्कर गिरफ्तार

culprit-arrested-in-sadhu-murder-case धनबाद: धनबाद में करीब छह करोड़ रुपये के जंगली सूअर के दांत बरामद किये गये हैं। इन दांतों की तस्करी में एक स्थानीय स्कूल का स्टाफ सुमंत सिन्हा शामिल था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि धनबाद का एक तस्कर जंगली सूअर के दांत शहर में बेच रहा है। इस जानकारी के बाद वन विभाग ने अपने वन रक्षक को ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा। जैसे ही सुमंत सिन्हा दांत देने आये, वनरक्षियों ने उन्हें पकड़ लिया। उसके पास से सूअर के तीस दांत बरामद हुए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये भी पढ़ें..Jharkhand: लातेहार में नक्सलियों ने ग्रामीण को गोली मारी, चतरा में... डीएफओ विकास पालीवाल ने बताया कि डिनोबली स्कूल के बाहर से गिरफ्तार सुमंत सिन्हा के पास से जंगली सूअर के 30 दांत बरामद किये गये हैं। देश में इसकी खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध है। उसे जेल भेज दिया गया है, वह कोलाकुसुमा का रहने वाला है। झारखंड में जंगली सूअरों की संख्या नगण्य है। ऐसे में वन विभाग का अनुमान है कि वह सूअर के दांत दूसरे राज्यों से लाकर बेच रहा था। जंगली सूअर के एक दांत की कीमत 15-20 लाख रुपये होती है। सूअर के दाँतों का उपयोग तंत्र-मंत्र में किया जाता है और ये बहुत ऊँची कीमत पर बिकते हैं। कहा जाता है कि तंत्र-मंत्र करने वाले लोग इसके लिए ऊंची कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)