Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यगोविंदा को देखने अस्पताल पहुंची पत्नी सुनीता आहूजा

गोविंदा को देखने अस्पताल पहुंची पत्नी सुनीता आहूजा

Govinda Health Update: बीते दिन एक अक्टूबर की सुबह अभिनेता गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। पिस्टल को साफ करते वक्त अभिनेता के पैर में गोली लगी थी। इस घटना के वक्त गोविंदा घर पर अकेले थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं। जैसे ही उन्हें पता चला तो वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं। मुंबई पहुंचते ही सुनीता आज सुबह अस्पताल गईं और गोविंदा से मुलाकात की। इसके बाद गोविंदा की सेहत को लेकर अहम जानकारी दी गई।

पत्नी सुनीता ने दिया गोविंदा की हेल्थ अपडेट

बता दें, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सुनीता गोविंदा का हेल्थ अपडेट देती हैं और फैंस को न घबराने की सलाह देती हैं। इसके साथ ही सुनीता ने वीडियो में ये भी बताया कि, गोविंदा अब पहले से ठीक हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।

सुनीता ने कहा, ”उनकी तबीयत ठीक है, आज हम उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट करेंगे। स्वास्थ्य कल की तुलना में आज बेहतर है। उन्हें अगले दिन छुट्टी दे दी जाएगी। सभी की दुआओं से गोविंदा पूरी तरह ठीक हो गए हैं। जगह-जगह उनके लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। उनका बहुत बड़ा फैन बेस है। ये सभी फैंस मंदिर और दरगाह जैसी जगहों पर जाकर प्रार्थना कर रहे हैं। तो सभी की दुआओं से गोविंदा की सेहत में सुधार हुआ है। इसलिए मैं सभी से कहना चाहती हूं कि बिल्कुल भी घबराएं नहीं। वे बिल्कुल ठीक हैं। कुछ ही महीनों में वे नृत्य करना शुरू कर देंगे।”

ये भी पढ़ें: Devera Box Office Collection Day 5

Govinda Health Update: मामले की जांच में जुटी पुलिस 

उल्लेखनीय है कि, इस घटना के बाद गोविंदा को तुरंत मुंबई के कृति केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीसीपी दीक्षिता गेदाम ने बताया कि, गोविंदा को उनकी लाइसेंसी बंदूक से गोली लगी। हालांकि, इस मामले की जांच भी हुई और इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है, इसलिए कोई अपराध या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं गोविंदा के मैनेजर के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब वह कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। फ्लाइट सुबह 6 बजे थी। सब कुछ होने के बाद गोविंदा बंदूक को अलमारी में रखने जा रहे थे। तभी वह नीचे गिर गई और मिसफायर हो गया। इससे गोविंदा के पैर में गोली लग गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें