Home अन्य क्राइम Jharkhand: रक्षक बने भक्षक, दो पुलिसकर्मियों ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म

Jharkhand: रक्षक बने भक्षक, दो पुलिसकर्मियों ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म

रांची: लोहरदगा के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ दो पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपित जवान सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में तैनात हैं। पीड़िता के मुताबिक जब वह बुधवार को खेत में घास काट रही थी, उसी वक्त दोनों जवान वहां आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें..CM शिंदे की हुंकार, हमारा विद्रोह ‘गद्दारी’ नहीं , हम बालासाहेब…

ग्रामीणों और पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपित जवानों ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों की मदद से रात दो बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंची और आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग करने लगी।

लोहरदगा महिला थाना प्रभारी नविता महतो ने गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान लिया। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता का बयान ले लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version