Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्ड’जय-वीरू’ के नाम से मशहूर हनी सिंह और बादशाह की क्यों टूट...

’जय-वीरू’ के नाम से मशहूर हनी सिंह और बादशाह की क्यों टूट गयी जोड़ी, सिंगर ने बताई वजह

honey-singh-badshah

मुंबईः मशहूर रैपर योयो हनी सिंह और बादशाह को बॉलीवुड के ’जय-वीरू’ के नाम से जाना जाता था। एक समय था जब इस जोड़ी ने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए थे। उनका “माफिया मुंडीर“ नाम से एक बैंड भी था। हालाँकि, एक दिन अचानक उनके बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया। उनके बीच का ये विवाद सार्वजनिक हो गया। अब बादषाह ने विवाद के कारणा का खुलासा किया है। हाल ही में बादशाह ने एक इंटरव्यू में हनी सिंह का जिक्र किया।

कई दिनों के बाद बादशाह बताते हैं कि कैसे हनी उन दोनों के बीच झगड़े के लिए जिम्मेदार थे। हनी सिंह उस वक्त काफी आत्मकेंद्रित थे। उन्होंने सिर्फ अपनी बातों को महत्व दिया। उन्होंने कभी भी दूसरे लोगों की राय को स्वीकार नहीं किया। तो हमारा बैंड टूट गया। इससे पहले भी कुछ विवाद हुआ था। बादशाह ने कहा, ’’मैंने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।’’

ये भी पढ़ें..Ileana Dcruz ने पहली बार होने वाले बच्चे के पिता…

आगे बादशाह ने कहा, ’’मैंने हनी को बहुत समझाने की कोशिश की। मेरे पास कई गाने थे लेकिन उन्होंने कभी नहीं सुना।’ वह मुझे भाई कहकर बुलाता था। वह अपने करियर के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। अक्सर वो हमें नजरअंदाज कर देते थे। उन्होंने एक बार मुझसे कोरे कागज पर दस्तखत कराए थे। 2012 में हनी सिंह और बादशाह के बीच बड़ी लड़ाई हुई थी। इससे पहले दोनों के साथ गाए गानों को दर्शकों का तूफानी रिस्पॉन्स मिला था। इस जोड़ी ने ’खोल बोतल’, ’बेगानी नार बुरी’, ’दिल्ली के दीवाने’ जैसे हिट गाने दिए, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें