विशेष Featured फोटो मनोरंजन

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता Valentines Day ? जानें इसका इतिहास

Valentines Day 2024, नई दिल्ली: फरवरी यानी प्यार का महीना। प्यार के पंक्षियों के लिए ये महीना बेहद खास माना जाता है। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक भी शुरु हो जाएगा। इस महीनें में प्रेमी और प्रेमिका अपने प्यार का इज़हार करते है और एक दूसरे के साथ रहने का वादा करते है। ये पूरा वीक प्यार के परिंदों को एक दूसरे के नजदीक लाता है। प्यार का इजहार करने के लिए इस वेलेंटाइन वीक को खास माना जाता है। हालांकि, प्यार करने वालों के लिए तो हर दिन ही खास होता है। पर कपल्स के लिए ये सात दिन बेहद खास होते हैं।

जानें कब कौन- कौन से दिन...

7 फरवरी- रोज डे

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार करते है। ROSE-DAY-

8 फरवरी- प्रपोज डे

इस वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को अपनी दिल की बात बताते हैं और अपनी भावनाएं शेयर करते हैं। propose-day

9 फरवरी- चॉकलेट डे

इस वीक के तीसरे दिन को चॉकलेट डे कहते हैं। कपल्स इस दिन एक दूसरे को चॉकलेट खिलाकर अपने प्यार को दर्शाते है। chocolate-day

10 फरवरी- टैडी डे

10 फरवरी को टैडी डे मनाया जाता है इस दिन ज्यादातर लड़के अपनी प्रेमिका को टैडी बियर गिफ्ट करते हैं। teddy-day

11 फरवरी- प्रॉमिस डे

इस वीक के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को साथ रहने का वादा करते हैं। PRAPOSE DAY

12 फरवरी- हग डे

दिन कपल्स एक दूसरे के गले मिलकर प्यार का इजहार करते हैं। HUG-DAY.

13 फरवरी- किस डे

किस डे इस वीक का सातंवा दिन है। इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को किस करके प्यार का इजहार करते है। kiss-day

14 फरवरी- Valentines Day

वीक के आखिरी दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कपल्स खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।

वेलेंटाइन डे का इतिहास

बताया जाता है कि, इस दिन की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। रोम में वेलेंटाइन नाम के एक पादरी थे, जिनका नाम संत वेलेंटाइन था। संत वेलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे। उनके लिए प्रेम ही सब कुछ था। जबकि रोम के राजा क्लॉडियस इसके खिलाफ थे। ये भी पढ़ें..Valentines Day 2024: कपल हो जाएं सावधान! 7 से 14 फरवरी तक पकड़े गए तो होगा बुरा हाल valentines-day-2024 राजा का कहना था कि, प्रेम करने से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति पर बुरा असर पड़ता है। इसी से नाराज होकर राजा क्लॉडियस ने पादरी को 14 फरवरी, 269 ईसा पूर्व में उनको फांसी पर चढ़ा दिया। जिसके बाद से इस दिन को प्यार के दिन यानी “ Valentines Day” के नाम से सेलिब्रेट किया जाने लगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)