Valentine day 2024:क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे, क्या है इसे मनाने के पीछे की वजह..  

57

Valentine day 2024: फरवरी यानी प्यार के महीने का खास दिन यानी वेलेंटाइन डे,(Valentine day)प्यार के पंक्षियों के लिए ये खास दिन माना जाता है। हालांकि, प्यार करने वालों के लिए तो हर दिन ही खास होता है। पर ये इस दिन प्रेमी और प्रेमिका अपने प्यार का इज़हार करते है और एक दूसरे के साथ रहने का वादा करते है। प्यार का इजहार करने और साथी को ये एहसास कराने के लिए की आप उनके लिए कितने खास है, इसके लिए वैलेंटाइन डे से अच्छा कोई दिन नही।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार करते है। इसका दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को अपनी दिल की बात बताते हैं और अपनी भावनाएं शेयर करते हैं। ऐसे ही इस वीक का हर दिन खास होता है। और कपल्स वीक के हर दिन अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने की कोशिश करते है। आखिरी में आता है वैलेंटाइन डे इस दिन को कपल्स खास तरह से सेलिब्रेट करके यादगार बनाते है। पर क्या आप जानते है कि, इसे मनाने के पीछे की वजह क्या है।

ऐसे हुई थी वेलेंटाइन डे की शुरुआत

बताया जाता है कि, इस दिन की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। रोम में वेलेंटाइन नाम के एक पादरी थे जिनका नाम संत वेलेंटाइन था। संत वेलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे। उनके लिए प्रेम ही सब कुछ था। वहीं रोम के राजा क्लॉडियस को उनकी ये बात बिल्कुल पसंद नहीं थी और वो इसके खिलाफ थे। राजा का कहना था कि, प्रेम करने से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति पर बुरा असर पड़ता है। पादरी से नाराज होकर राजा ने 14 फरवरी, 269 ईसा पूर्व में उनको फांसी पर चढ़ा दिया। जिसके बाद से इस दिन को प्यार के दिन  ‘वेलेंटाइन डे’ के नाम से सेलिब्रेट किया जाने लगा।

ये भी पढ़ें…वैलेंटाइन पर प्लान कर रहें हैं ट्रिप, तो जरूर देख लें IRCTC का ये खास पैकेज

पहली बार कब मनाया गया था वैलेंटाइन डे

दुनिया में पहली बार 496 में वैलेंटाइन जे सैलिब्रेट किया गया था। इसके बाद पांचवी शताब्दी में रोम के गेलैसियस ने 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे के रुप में मनाने का ऐलान किया। इस दिन रोम समेत दुनिया भर में हर साल 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे के रुप में मनाया जाने लगा। वहीं इस दिन रोम के कई शहरों में सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)