इस किले में जो गया कभी वापस नहीं लौटा ! जानिए क्या है यहां ऐसा

0
235

नई दिल्लीः आज कल लोग भूत-प्रेत की वाली बातों पर जल्द यकीन नहीं करते हैं। क्योंकि लोगों का मानना है कि ये सब मन गढ़न्त किस्से होते हैं जो भूत प्रेत से जुड़ी कहानियों को न मानते हैं और न उन्‍हें सुनना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों का इस पर पूरा विश्वास भी है और मानते भी हैं।

देखा जाए तो भूत-प्रेत आत्माओं का अस्तित्व हर युग हर सभ्यता और हर देश में रहा ही है। ऐसे में इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते कि इस संसार के प्रत्येक हिस्से में कुछ भूतिहा जगह जरूर पाई जाती हैं। आइए आपको एक ऐसे रहस्यमयी किले के बारे में बताते हैं जहां रात में जाने पर वापस नहीं आते हैं लोग…

भानगढ़ का किला

भानगढ़ का किला भारत की सबसे हॉन्टेड जगह है। यह राजस्थान के अलवर जिले में मौजूद है। बताते हैं कि डर के कारण लोग यहां शाम को अंधेरा होने के बाद और सुबह का उजाला होने से पहले नहीं जाते। दरअसल ये वाकई झूठ नहीं है। रात में कुछ घटनाओं के होने के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भी यहां साइन बोर्ड पर चेतावनी लिख दी है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में जो भी रात में गया है, वह दोबारा कभी फिर वापस नहीं आया। भानगढ़ की कहानी के बारे में बताते हैं कि इसको अकबर के सेनापति मान सिंह के छोटे भाई माधो सिंह के बेटे भगवंत सिंह ने बसाया था।

यह भी पढ़ेंः-गाजियाबाद: श्मशान घाट का लेंटर गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

बता दे कि, इसके भूतिहा होने के पीछे कारण राजकुमारी रत्‍नावती और तांत्रिक सिंधु सेवदा की एक तरफ़ा प्रेम कहानी को बताया जाता है। आगंतुक आज भी यहां की हवाओं में बेचैनी और कुछ अदृश्‍य चीजों के वहां मौजूद होने की भावना को महसूस करते हैं। इनकी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं कि तांत्रिक राजकुमारी को वश में करने लिए काला जादू करता है, लेकिन खुद ही उसका शिकार हो कर मर जाता है। मरने से पहले भानगढ़ को बर्बादी का श्राप दे जाता है। संयोग से उसके एक महीने बाद ही पड़ोसी राज्य अजबगढ़ से लड़ाई में राजकुमारी सहित सारे भानगढ़ वासी मारे जाते है और भानगढ़ वीरान हो जाता है।