Saturday, April 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डकौन हैं Sini Shetty? जिन्होंने जीता फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब

कौन हैं Sini Shetty? जिन्होंने जीता फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब

मुंबईः कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। यह इवेंट रविवार (3 जुलाई) देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

सिनी शेट्टी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था। मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में नजर आए।

ये भी पढ़ें..सीएम हेमंत सोरेन के ट्वीट से झारखंड में सियासी हलचल तेज,…

कौन हैं मिस इंडिया सिनी शेट्टी
21 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वालीं सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वालीं हैं। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई में की। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। वर्तमान में वह चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा मिस इंडिया सिनी शेट्टी एक कुशल नृत्यांगना भी है। वह 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीख रहीं हैं और 14 साल की उम्र में वह इस नृत्य की विधा में पारंगत हो गयीं। पढ़ाई के अलावा सिनी को कला के क्षेत्र में भी काफी रुचि रही है। सिनी इससे पहले मिस टैलेंट का खिताब जीत चुकी हैं। वह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं और उनको ही अपना आदर्श मानती हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें