Featured महाराष्ट्र मनोरंजन

जानिए कौन हैं पायल घोष, जिन्होंने अनुराग कश्यप पर लगाया है यौन शोषण का आरोप

 

मुंबई: अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल ने शनिवार शाम अनुराग के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने वैरीफाइड ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और इस ट्वीट में पीएम कार्यालय को भी टैग किया।

पायल ने ट्वीट किया, "अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आप कृपया इस पर कार्रवाई करें और देश को इस रचनात्मक आदमी के पीछे छुपे राक्षस को देखने दें। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मेरी मदद करें।"

https://twitter.com/iampayalghosh/status/1307307613248462848

कौन हैं पायल घोष ?

बता दें, पायल घोष एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साउथ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2017 में ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। कोलकाता की रहने वाली पायल ने वहीं के सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। वे फिलहाल मुंबई में रह रही हैं।

17 साल की उम्र में पायल घोष ने बीबीसी की टेलीफिल्म Sharpe's Peril में काम किया था। वे इस फिल्म के ऑडिशन के लिए एक दोस्त के साथ गई थी और सेलेक्ट हो गईं। अंग्रेजी सोल्जर Richard Sharpe पर बनी इस फिल्म में पायल ने बंगाल के एक स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का किरदार निभाया था, जो गांव में रहती थी। पायल ने एक कैनेडियन फिल्म में भी काम किया था, जिसमें वे एक स्कूल की लड़की बनी थीं।

यह भी पढ़ें- अनुराग कश्यप ने कहा- रवि किशन गांजा पिया करते थे, दुनिया जानती है

बाद में पायल घोष ने Oosaravelli और Mr. Rascal जैसी तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने Varshadhaare नाम की कन्नड़ फिल्म में भी काम किया है। साल 2012 में विवेक अग्निहोत्री ने पायल को अपनी फिल्म फ्रीडम में रोल दिया था। ये फिल्म शूट हुई लेकिन कभी रिलीज नहीं हुई। इसके बाद उन्हें कॉमेडी फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में काम मिला। इस फिल्म में उनके हीरो वीर दास थे। डायरेक्टर संजय छेत की ये फिल्म 15 सितम्बर 2017 को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसमें परेश रावल, ऋषि कपूर और प्रेम चोपड़ा ने काम किया था। इस फिल्म को खास पसंद नहीं किया गया और ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी नहीं कर पाई थी। फिल्मों के अलावा पायल घोष ने टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में भी काम किया हुआ है। उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें- B’Day Special: जानिए कंट्रोवर्सी किंग महेश भट्ट की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

बता दें कि पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने के बाद से कई सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि पायल NCW को शिकायत भेजे। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पायल का सपोर्ट करते अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की है।

इसे लेकर शनिवार देर रात अनुराग कश्यप ने भी अपना पक्ष रखा। अनुराग कश्यप ने इस मुद्दे पर कई सारे ट्वीट किए।उन्होंने ट्वीट में लिखा, "क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।"

https://twitter.com/anuragkashyap72/status/1307396141105913856