Home फीचर्ड कैमरे के सामने पोज देते समय अचानक गिरते-गिरते बचीं रेखा, वीडियो हुआ...

कैमरे के सामने पोज देते समय अचानक गिरते-गिरते बचीं रेखा, वीडियो हुआ वायरल

actress-rekha

मुंबईः बॉलीवुड में बेहद लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में एक नाम रेखा का भी है। रेखा के भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैन हैं। उन्होंने अब तक चार सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का दिल जीता है। इस समय रेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेखा गिरते-गिरते बचती दिख रही हैं। पैपराजी ने अभिनेत्री रेखा का एक वीडियो शेयर किया है।

ये भी पढ़ें..पिंक साड़ी में Shweta Tiwari ने कातिल अदाओं से इंटरनेट पर…

वहीं इस वीडियो में रेखा ने पिंक कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है। रेखा का ये लुक इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। रेखा के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि रेखा को शिल्पा से प्रेरणा मिली। एक अन्य यूजर ने कहा, ये है बॉलीवुड की असली क्वीन। एक तीसरे यूजर ने रेखा की तारीफ करते हुए कहा कि रेखा कभी बूढ़ी नहीं होंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version