प्रदेश देश Featured महाराष्ट्र

जानिए किस मामले में अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया

 

मुंबई: रिपब्लिक टीवी के मालिक और मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र पुलिस की रायगढ़ यूनिट ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने अर्नब गोस्वामी को उनके घर में घुसकर गिरफ्तार किया। उनके परिवार ने इसका विरोध किया और उनके साथियों ने इसकी लाइव कवरेज करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि अर्नब को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन वैज ने कहा कि गोस्वामी को 2018 के आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पहले बंद हो गया था, जिसे अब फिर से खोला गया है।

ये था पूरा मामला-

2018 में 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। अन्वय की पत्नी अक्षता ने इस साल मई में आरोप लगाया था कि उनके पति ने रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो में इंटीरियर का काम किया था। इसके लिए 500 मजदूर लगाए गए थे, लेकिन अर्नब ने बाद में 5.40 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया। इससे उनका परिवार तंगी में आ गया। परेशान होकर अन्वय ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ खुदकुशी कर ली। अन्वय ने कथित तौर पर सुसाइड नोट में भी अर्नब और दो अन्य पर आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- अर्नब की गिरफ्तारी पर भड़के भाजपा के कई नेता, बताया आपातकाल के शेड्स!

अन्वय की पत्नी ने जांच पर उठाए सवाल 

अक्षता का दावा है कि रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो दर्ज की थी, लेकिन मामले की ठीक से जांच नहीं की। हालांकि, रायगढ़ के तब के एसपी अनिल पारसकर के मुताबिक, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे। पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट भी दाखिल कर दी थी। अक्षता का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद अर्नब पर महाराष्ट्र पुलिस ने ये कार्रवाई की।