Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाChina: आखिर कहां हैं चीन के विदेश मंत्री, राष्ट्रपति से दुश्मनी या...

China: आखिर कहां हैं चीन के विदेश मंत्री, राष्ट्रपति से दुश्मनी या एंकर से अफेयर क्या है वजह

qin-gang

नई दिल्लीः चीन के विदेश मंत्री किन गैंग (Qin Gang) करीब एक महीने से लापता हैं। उनके इस तरह गायब होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस कारण चीनी शासन व्यवस्था में जल्द ही बड़े बदलाव होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्री किन गैंग (57 वर्ष) पिछले एक महीने से लापता हैं। बीते एक महीने से उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।

किन गैंग (Qin Gang) अपने तय कार्यक्रमों में विदेशी नेताओं से नहीं मिल रहे हैं। चीन का विदेश मंत्रालय भी उनके बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहा है। इससे चीन में अटकलों का दौर काफी तेज हो गया है। कुछ लोगों का यह मानना है कि चीनी विदेश मंत्री को एक टीवी एंकर के साथ अफेयर करना महंगा पड़ा। वहीं, कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि किन गैंग तेजी से लोकप्रिय हो रहा था। ऐसे में उनकी लोकप्रियता के चलते चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनके दुश्मन बन गए हैं। चीनी विदेश मंत्री किन गैंग (Qin Gang) के अचानक गायब होने और तमाम तरह की अटकलों के बीच एक बार फिर चीनी शासन में बड़े फेरबदल की आशंका है।

ये भी पढ़ें..Simdega: कलम और चाॅक से नन्हें सपनों में रंग भर रहे…

संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत के रूप में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद पिछले साल दिसंबर में किन को विदेश मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। विदेश मंत्री के रूप में, किन ने अमेरिका पर छोड़े गए संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे के मुद्दे पर वाशिंगटन को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने और बातचीत बहाल करने के प्रयासों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें जून के मध्य में अपनी बीजिंग यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात भी शामिल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें