जब इंटीमेट सीन देने के बाद फूट-फूटकर रोयी थीं सांक्षी तंवर

0
59

 

नई दिल्लीः टीवी धारावाहिकों से फिल्मों तक में बेहतरीन अभिनय करने वाली अभिनेत्री साक्षी तंवर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 12 जनवरी 1973 को राजस्थान में हुआ था। साक्षी तंवर ने काफी सीरियल में काम किया है। लेकिन 2011 में शुरू हुए सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी तंवर के अभिनय को काफी सराहा गया था। इस सीरियल में उन्होंने अभिनेता राम कपूर के साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें-जानिए क्यों Whatsapp से बेहतर बताया जा रहा Signal app, नई पॉलिसी में है गड़बड़ी !

सीरियल में राम कपूर के साथ उनके इंटीमेट सीन की काफी चर्चा हुई थी। सीरियल में दोनों के बीच एक लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था जो करीब 17 मिनट का था। इस सीन को देकर साक्षी फूट-फूटकर रोईं थीं। साक्षी तंवर ने राजस्थान के अलवर से पढ़ाई की और उसके दिल्ली में लेडी श्रीराम कालेज से स्नातक किया।

इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में खुद की पहचान बनाने के लिए वह मुंबई पहुंच गयीं और यहां अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने मुकाम पाया। सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ से साक्षी तंवर की पहचान हर घर तक हो गयी थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया। सीरियल, फिल्मों ही नही साक्षी अपने निजी जीवन में भी काफी सादगी से जीवन व्यतीत करती हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक विवाह नही किया। उन्होंने एक बेटी गोद ले रखी है।