Hartalika Teej व्रत से पहले खा लें ये चीजें, दिनभर नहीं लगेगी प्यास- मिलेगी भरपूर एनर्जी

18
hartalika-teej-2024-

Hartalika Teej Vrat 2024 Tips: सनातन धर्म में हरतालिका तीज व्रत को सभी व्रतों में महत्वपूर्ण माना जाता है। हरतालिका तीज का कुंवारी लड़कियों और सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है। निर्जला व्रत रखा जाता है यानी बिना पानी पिए व्रत रखा जाता है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। हर किसी के मन में ये संशय रहता है कि व्रत से एक दिन पहले या सरगी में ऐसा क्या खाया जाए कि व्रत के दिन प्यास न लगे और ऊर्जा बरकरार रहे। आइए जानते हैं…..

Hartalika Teej व्रत से पहले खाएं ये चीजें

दही

व्रत से एक दिन पहले आपको अपने खाने में दही जरूर शामिल करना चाहिए। दही खाने से पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। दही मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं और खिंचाव जैसी स्थितियों से भी बचाता है।

Why-curd-and-greens-not-eaten

व्रत से पहले यानी सरगी में दही का सेवन करने से व्रती की प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है और आपको लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है। दही में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आपको ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। दही शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। यह गर्मियों में खास तौर पर फायदेमंद होता है और व्रत से पहले शरीर को ठंडक पहुंचाता है। जिससे प्यास लगने की संभावना भी कम हो जाती है।

ये भी पढ़ेंः- Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर कुंवारी लड़कियां इस शुभ मूहूर्त में करें पूजा, मिलेगा मनचाहा वर

खीरा

व्रत से एक दिन पहले अपने आहार में खीरा जरूर शामिल करें। खीरा खाने से शरीर में पानी का स्तर सही रहता है और डिहाइड्रेट नहीं होता। खीरे में करीब 95 से 96 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

नारियल पानी

दही और खीरे के अलावा नारियल का पानी भी व्रत रखने वालों के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे पीने के कई फायदे हो सकते हैं। मिलावट के इस दौर में नारियल पानी को सबसे शुद्ध माना जाता है। व्रत से पहले और व्रत खोलते समय नारियल पानी पीने से गला भी तरोताजा रहता है और व्रत खोलने के बाद कमजोरी महसूस नहीं होती। नारियल पानी में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं।

ये इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के द्रव संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं और शरीर की कोशिकाओं के स्वस्थ कामकाज के लिए जरूरी होते हैं। नारियल पानी में मौजूद 95 प्रतिशत पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। व्रत के दौरान जब आप पानी या अन्य तरल पदार्थ नहीं पी सकते हैं, तो नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है।

पति की उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं महिलाएं

बता दें कि हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और दिनभर पूजा-पाठ में व्यस्त रहती हैं। इस व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)