Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डपछुआ हवाओं ने बिहार में बढ़ाई ठंड, 2.7 डिग्री से नीचे आया...

पछुआ हवाओं ने बिहार में बढ़ाई ठंड, 2.7 डिग्री से नीचे आया तापमान

पटनाः बिहार में लगातार न्यूनतम पारा गिरने के साथ ही ठंड का असर दिखने लगा है। पछुआ हवाओं और सुबह में रहने वाले कोहरे का प्रभाव लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में लगभग 12 से 14 जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई, जिससे ठंड बढ़ी है। सबसे ज्यादा पारा कटिहार जिले का नीचे आया है। यहां का पारा 2.7 डिग्री तक आ गया है। हालांकि, कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी भी हुई है। बुधवार को सुबह भी पटना में आंशिक कोहरा रहा।

ये भी पढ़ें..स्कूटी और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 की मौत

दिन चढ़ते-चढ़ते धूप खिली लेकिन पछुआ हवा के कारण धूप में भी ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह की सैर पर जाने वालों की संख्या पर कम रही। कुहासे के कारण पटना से विभिन्न शहरों को जाने वाले विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं। मंगलवार को कुहासे के कारण दिन में आने वाले आधा दर्जन से अधिक विमान विलम्ब से पहुंचे। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम पारे में खास कमी आने के कोई आसार नहीं हैं। ठंड की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। पूरे सूबे में मौसम शुष्क बना हुआ है।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पछुआ हवाओं के लगातार प्रवाह से राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अभी भी आठ में दस शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ चुका है। प्रमुख शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें