spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमघर छोड़ने का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, 6...

घर छोड़ने का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार

gangrape-in-ranchi

पश्चिमी सिंहभूमः पश्चिमी सिंहभूम जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो बच्चियों को फुसलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (West singhbhum gang rape) किया। इतना ही नहीं, दरिंदों ने अपने दोस्तों को भी बुलाकर बच्चियों की इज्जत को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस वारदात का खुलासा बुधवार को हुआ, जब बच्चियों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्चियों ने अपने परिजनों को बताया कि छह युवकों ने दो दिन तक उन दोनों के साथ दरिंदगी (West singhbhum gang rape) की। परिजन उन्हें लेकर नोवामुंडी थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें..Palamu: तालाब में नहाने गईं दो बहनों की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

एसपी ने कहा कि दोनों बच्चियां शुक्रवार को मजदूरी करने नोवामुंडी गई थीं। देरशाम घर लौटने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। दोनों को अकेला देखकर पादापहाड़ के दो युवकों ने उन्हें घर पहुंचाने का प्रलोभन देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ देर बाद पेट्रोल खत्म होने का नाटक कर उन्हें दूधबिला गांव ले गए। वहां इन युवकों ने अपने चार अन्य दोस्तों को बुला लिया। यहां दोनों को अलग-अलग बाइक में बैठा कर किसी और गांव ले गए। सभी ने दो दिन तक उनके साथ हैवानियत (West singhbhum gang rape) की। इसके बाद लड़कियां किसी तरह घर पहुंचीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें