Padma Award: बंगाल के इन लोगों ने गुमनाम रहकर किए हैं बड़े काम, अब मिला पद्म सम्मान

16

Padma Award: केंद्र सरकार ने देश के 132 लोगों को पद्म सम्मान देने की घोषणा की है। इनमें से पांच दिग्गजों को पद्म विभूषण मिला हैए 17 को पद्म भूषण और बाकी 110 को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को पद्म (Padma Award) सम्मान मिला है। दोनों ही राज्यों में 12.12 लोगों को सम्मानित किया गया है। वहीं अगर हम बात करें बंगाल की तो ये दूसरे नंबर पर आता है। बंगाल के 11 लोगों को पद्म सम्मानों से सम्मानित किया है। इनमें से अधिकतर लोगों ने गुमनाम रहकर जमीन पर काम किया और समाज में बडे़ बदलाव भी किए हैं।

Padma Award: मिथुन चक्रवर्ती को किया गया सम्मानित

पश्चिम बंगाल से मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल के छोटे से क्षेत्र से निकलकर अभिनय के मामले में लोहा मनवाने वाले मिथुन दा के बारे में तो सब जानते हैं। इसी तरह से पश्चिम बंगाल से निकलकर देशभर में गायन के जरिए नाम कमाने वाली उषा उत्थुप को भी कला के क्षेत्र में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: Weather Update: बंगाल को नहीं मिलेगी ठंड से राहत, मौसम विभाग ने क्या बताया

इसके अलावा बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सत्यव्रत मुखर्जी को भी मरणोपरांत पद्म भूषण से नवाजा जाना है। बता दें कि बंगाल में जिन लोगों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया है, उसमें गीता राॅय बर्मन, तकदिरा बेगम, डॉक्टर नारायण चक्रवर्ती -विज्ञान व प्रौद्योगिकी, रतन कहार-कला, दुखु माझी-सामाजिक कार्य, सनातन रुद्र पाल-कला, एकलव्य शर्मा-विज्ञान व प्रौद्योगिकी, नेपाल चंद्र सूत्रधार-कला को पद्म श्री दिया जाएगा। इनमें से ऐसे कई नाम हैं जिनको लोग जानते तक नहीं हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)