spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमशर्मनाक: दरिंदा बना शख्स, कुत्ते से किया दुष्कर्म, वीडियो हुआ वायरल

शर्मनाक: दरिंदा बना शख्स, कुत्ते से किया दुष्कर्म, वीडियो हुआ वायरल

rape-with-dog

सोनारपुरः पश्चिम बंगाल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पालतू कुत्ते के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक वह शख्स कुत्ते के साथ ‘रेप’ करता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि ये शर्मनाक घटना दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र के चौहाटी पेयाराबागान इलाके की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रतिकांत सरदार है। पुलिस के मुताबिक सोनारपुर के चौहाटी इलाके में एक कुत्ते के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो देखकर एक गैरसरकारी पशु प्रेमी संगठन ने सोनारपुर थाने में आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी रतिकांत सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को उसे बरूईपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें..UP Nagar Nikay Chunav: नए आरक्षण से बिगाड़े समीकरण, मेयर की 11 सीटों पर हुआ बड़ा फेरबदल

कई कुत्तों के साथ कर चुका है दुष्कर्म

वहीं स्वयंसेवी संस्था के सदस्य संदीपन मुखर्जी का दावा है कि आरोपित पहले भी इलाके में कई कुत्तों के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला और उन्होंने उन्हें कई बार चेतावनी दी। बार-बार कहने के बावजूद आरोपी ने किसी की नहीं सुनी। अंत में कुछ युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं पीड़ित कुत्ते का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया। फिलहाल उसे सोनारपुर के पशु चिकित्सा केंद्र में निगरानी में रखा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें